
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 : बिहार सरकार ने किसानों के लिए Bihar Diesel Anudan योजना के शुरू की है। यह योजना बिहार के किसानों को खरीफ फसलों, विशेष रूप से धान की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान प्रदान करती है। Bihar Diesel Anudan योजना जरिए किसानों को सिंचाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अब 5 बार तक सिंचाई के लिए डीजल अनुदान मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी धान की खेती में राहत मिलेगी।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को खेती के दौरान सिंचाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत डीजल खरीद पर प्रति सिंचाई ₹750 की दर से अनुदान देने की घोषणा की है। इस लेख में हम आपको इस योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, और लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 : Overall
| योजना का नाम | बिहार डीजल अनुदान योजना 2025 |
| उद्देश्य | किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पर सब्सिडी |
| मुख्य लाभ | प्रति एकड़ ₹750, अधिकतम 8 एकड़ तक |
| आवेदन की प्रक्रिया | Bihar Diesel Anudan 2025 Online |
| विभाग | बिहार कृषि विभाग |
| वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Bihar Diesel Anudan yojana 2025
बिहार सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए मिलने वाले डीजल अनुदान को लेकर Bihar Diesel Anudan 2025 Online प्रक्रिया में एक बड़ा अपडेट आया है Bihar Diesel Anudan yojana 2025 बिहार के किसानों के लिए एक वरदान है, खासकर उन लोगों के लिए जो बारिश की कमी के कारण डीजल पंप सेट से सिंचाई करते हैं। यह योजना उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो धान, जूट, मक्का, दालहन, और तिलहन जैसी फसलों की सिंचाई करते हैं। बिहार सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 : पात्रता मानदंड
Bihar Diesel Anudan 2025 Online के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
- आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
- DBT Agriculture पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
- केवल डीजल पंप से सिंचाई करने वाले किसान पात्र।
- अनुदान राशि आधार से जुड़े खाते में आएगी।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 के लाभ
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 के तहत किसानों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:
- 75 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान से प्रत्येक सिंचाई के लिए 10 लीटर डीजल पर 750 रुपये प्रति एकड़।
- पांच बार सिंचाई के लिए सहायता मिलेगा जिसमे धान के बिचड़े के लिए दो बार और रोपनी के बाद तीन बार।
- प्रत्येक किसान को अधिकतम 8 एकड़ के लिए अनुदान मिलेगा।
- सभी किसानों रैयत और गैर-रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।
गैर-रैयत (बटाईदार) किसानों को वार्ड सदस्य और कृषि समन्वयक द्वारा सत्यापित किया जाएगा ताकि वास्तविक खेती करने वाले को ही लाभ मिले।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 : Date
आवेदन शुरू होने की तारीख 2025 के लिए जल्द ही घोषित होगी, संभावित रूप से जुलाई या अगस्त में। सटीक तारीख DBT पोर्टल पर अपडेट होगी। पिछले वर्षों में आवेदन जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में शुरू हुए थे।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 : दस्तावेज
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज चाहिए:
- पंजीकरण और सत्यापन के लिए आधार कार्ड।
- किसान पंजीकरण संख्या DBT पोर्टल से प्राप्त।
- डीजल रसीद: कम्प्यूटरीकृत, जिसमें पंजीकरण संख्या के अंतिम 10 अंक और किसान का हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान हो।
- आधार से लिंक खाते की कॉपी।
- आवेदन फॉर्म के लिए पासपोर्ट साइज फोटो।
- बिहार का निवास प्रमाण।
- OTP सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर।
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 Online
- बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर डीजल अनुदान खरीफ 2025 के लिए आवेदन का ऑप्शन चुनें।

- Demography + OTP ऑप्शन पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर डालें, और OTP से सत्यापित करें।
- किसान पंजीकरण संख्या, अनुदान प्रकार, और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- डीजल रसीद, फोटो, और बैंक पासबुक अपलोड करें।
- फॉर्म चेक करें और “Final Submit” पर क्लिक करें। आपको एक आवेदन संख्या SMS के जरिए मिलेगी।
आवेदन जमा करने के बाद, कृषि समन्वयक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
Bihar Diesel Anudan yojana Stutes Check
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 की स्थिति चेक करने के लिए:
- वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएं।

- Application Status and Print सेक्शन में “Diesel Subsidy Status” चुनें।
- पंजीकरण संख्या डालें और “STATUS” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखेगी।
Important Links
| Online Apply ( Link Coming Soon) | Official Website |
| Telegram | Latest Job |
निष्कर्ष :-
Bihar Diesel Anudan 2025 Online योजना बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल खेती की लागत कम करती है, बल्कि सूखे जैसी स्थिति में फसलों को बचाने में भी मदद करती है। बिहार कृषि विभाग का DBT पोर्टल इसे पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाता है। अगर आप बिहार के किसान हैं, तो जल्द से जल्द Bihar Diesel Anudan के लिए आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।
FAQ’s ~ Bihar Diesel Anudan yojana 2025
- Bihar Diesel Anudan 2025 Online के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार के पंजीकृत किसान, जो डीजल पंप से सिंचाई करते हैं और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। - आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
आधार कार्ड, किसान पंजीकरण संख्या, डीजल रसीद, बैंक पासबुक, और फोटो।
- BPSSC Enforcement SI Vacancy 2025 – Apply Now | Bihar Police Jobs
- Bihar Polytechnic 1st Round Seat Allotment 2025 Download Link (out) – Bihar Polytechnic Allotment Letter 2025
- Wow Bihar SSC Parichari Vacancy 2025 Required Documents : बिहार परिचारी भर्ती फॉर्म भरने में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज जाने? Full Guide
- DSSSB Primary Teacher Vacancy 2025 – सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर की नई भर्ती का नोटिफ़िकेशन जारी?
- Gramin Bank Clerk PO Vacancy 2025 Online Apply (Start) – 13,217 Vacancies, Eligibility, Application Dates & Complete Selection Process
[…] Sarkari Yoajna […]
Bihar Bhulekh is an online platform that maintains and updates details of land records across the state. The term “Bhulekh”…
Air India patna job
Bihar Bhumi, also known as Bihar Land Records Portal, is a remarkable initiative launched by the Government of Bihar to…